• Home
  • Online Loan
    • Personal Loan
    • Business Loan
    • Home Loans
    • Education Loan
  • Earn Money
  • Credit Cards
  • Personal Finance
  • All Posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Money MarketUp.Com

Grow Your Money with Money MarketUp.Com

अमीर बनने के 11 smart तरीके

January 21, 2022 by Money MarketUp 2 Comments

अमीर कैसे बने |अमीर बनने के 11 smart तरीके | 11 habit will help you become richer in hindi | करोड़पति लोगो की दिनचर्या कैसी होती है | करोड़पति लोग क्या करते है | पैसे बर्बाद करने से बचे |

दोस्तों, अमीर कौन नहीं बनाना चाहता है कौन नहीं चाहता की उसके पास एक अच्छा घर हो, बगला हो, एक बड़ी सी गाड़ी हो | और जब चाहे मन चाहे जगह पर घुमने चला जाये | लेकिन दोस्तों क्या सोचने मात्र से ऐसा हो सकता है शायद नहीं क्योकि अगर सोचने मात्र से ऐसा होता तो इस पृथ्वी का हर इंसान अमीर होता |

अमीर बनने के 11 smart तरीके

अमीर बनने के 11 smart तरीके

लेकिन नेचर का एक नियम है फ्री मे कभी किसी को कुछ भी नहीं मिलता | कुछ पाने के लिए आपको बहुत कुछ करना पड़ेगा | क्योकि आजतक जीने लोगो ने अपने मन चाहिए सफलता पाई है उन्होने बिना दिन और रात देखे मेहनत की है | इसलिए उन्होने सफलता पाई है | और millionaire ही नहीं बल्कि multi millionaire भी बने है |

दोस्तों, करोड़पति बनाना सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता की आप कौन सी जॉब कर रहे है या आपका कौन सा बिज़नस है | ज्यादातर करोड़पति बनाना या सफल होना आपने काम करने के तरीके आपकी सोच और आपके हैबिट पर भी निर्भर करता है |

इसे भी पढे- घर पर सिर्फ 2 से 3 घंटे काम करके आप लाखो कमा सकते है | secrete जानने के लिए यहाँ click करें |

यदि आप भी करोड़पति या अपनी मन चाही सफलता पाना चाहते है तो आपको भी कुछ ऐसा ही करना होगा | दोस्तों दुनिया भर के बहुत सारे सफल और multi millionaire का सर्वे किया गया की आखिर उनके अंदर कौन सी ऐसी बात है या ऐसा वे क्या करते है जिससे वे हमेशा सफलता की शिखर पर बैठे रहते है |

सर्वे मे कुछ बाते सभी सफल करोड़पति लोगो मे पाया गया सभी के कुछ habit एक जैसे ही थे |

अमीर बनने के 11 smart तरीके ⇓⇓

अगर आप जीवन में अमीर और सफल बनना चाहते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा | एक व्यक्ति कैसे सफल और सक्सेसफुल बनता है वह इस पर निर्भर करता है कि उसका लाइफस्टाइल कैसा है वह क्या और कैसे काम करता हैं | यदि आप भी उनके दिनचर्या या काम करने के तरीके को अपनाते है तो आप भी सफल हो सकते है |

दोस्तों एक बात दुबारा मैं repeat करना चाहूँगा कोई भी व्यक्ति सिर्फ सोचने और प्लान करने मात्र से सफल नहीं बनाता है | उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी |

प्लान बनाइये और अपना गोल set करिए

जैसा की मैंने अभी ऊपर बताया और आप भी इस बात को अच्छी तरह जानते है की सिर्फ सोचने से सफलता नहीं मिलती | बल्कि सफलता के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है | सर्वे के अनुसार जो भी इंसान सफल हुआ है वो अपने जीवन के हर पहलू का proper planning करने के बाद उस पर काम करता है |

ऐसे सफल व्यक्ति अपने प्लान और गोल को कई भागो मे बाँट लेते है जिससे उनको अपना गोल या अपना टार्गेट पाने मे आसानी हो जाती है | millionaires अपने target को स्माल गोल, मिड टाइम गोल और लार्ज टाइम गोल मे बाँट लेते है | और अपने बनाए हुये टार्गेट पर जी जान से काम करते है जब तक वो सफल नहीं हो जाते |

यदि आप भी सफल होना चाहते हो आपको भी इसी तरह अपने गोल को सेट करिए और उस पर काम करिए |

इसे भी पढे- बैंक आपका लोन रिजैक्ट क्यो करता है ? जानने के लिए click करें |

जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचिए  

अमीर बनाने के लिए सिर्फ जादा कमाना ही जरूरी नहीं है उसके साथ इस बात को भी समझना है की जो पैसा आप कमा रहे हो उस पैसे को अपने भविष्य के लिए बचना कैसे है | क्यो आपके अमीर बनाने मे इस बात का भी अहम योगदान होता है की आप अपने महीने के earning से कितने percent कमाई को सेव करते है |

क्योकि बहुत सारे लोग इसलिए अमीर नहीं बन पाते क्योकि वो अपने earning से ज्यादा खर्च कर देते है | इस आदत की वजह से वो ज्यादा कमाई के बाद भी अपने life मे हमेशा struggle करते रहते है |

इसलिए यदि आपको ज्यादा खर्च करने की आदत है तो बचाने की आदत डालिए | यदि आपको नहीं पता की आप अपने सैलरी से पैसे कैसे बचाए तो आपको नीचे दिये गए link पर क्लिक करके पूरे तरीके से सीख सकते हो | की कम सैलरी के बावजूद भी अपने सैलरी का 30% से ज्यादा पैसा कैसे बचा सकते है |

एक से ज्यादा Income का स्रोत बनाइये

हाँ, यह एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण टॉपिक है क्योकि बहुत पहले से एक कहावत है यदि आप 2 नाव पर पर रखते है तो आप किसी ऊर भी नहीं रहेंगे | मेरे विचार से यह बात कमाई और अर्निंग पर लागू नहीं होती |

बल्कि मेरा मानना यह की यदि आप अपने जीवन मे सिर्फ एक की earning स्रोत पर निर्भर हो तो आपको आने वाले समय मे बहुत प्रोब्लेम होने वाली है है |

क्योकि जिस हिसाब से महंगाई बाद रही है उस हिसाब से आपकी income या सैलरी मे growth नहीं हो रहा है | इसलिए आपको सिर्फ एक जॉब या अर्निंग स्रोत पर निर्भर नहीं होना चाहिए |

हमेशा पढ़िये और अपने आपको Educate करिए

अमीर बनने के 11 smart तरीके मे सबसे important तरीका और हैबिट reading लगती है |  मैंने अभी तक सैकड़ो सक्सेसफुल करोड़पति लोगो के biography पढ़ी है | हमने सब मे एक चीज तो कॉमन पढ़ा है वो ये की सब मे सीखने की बराबर चाह थी सभी के दिन चर्या मे किताब का पढ़ना सामिल था |

और आज भी जो लोग सफल है उनके अंदर सीखने की भूख रहती है | इसी प्रकार आपको भी रोज किसी सफल व्यक्ति का biography पढ़नी चाहिए या आप जिस फील्ड मे काम कर रहे हो उस फील्ड से related बूक जरूर पढ़नी चाहिए |

गलत लोगो की संगति से बचिए

आपने एक बात तो जानते ही होंगे आप जैसे लोगो के बीच रहते है आप भी वैसे ही बन जाते है | किसी विद्वान ने ये भी कहा है की यदि आप किसी 5 सफल लोगो के बीच रहते है तो यह ज्यादा संभव है की 6थ्वे सफल व्यक्ति आप हो सकते है | इसके अलावा आपको ऐसे लोगो से हमेशा दूरी बना कर रखना चाहिए जो अपने जीवन मे औरों को ज्ञान देने का काम करते है लेकिन खुद कुछ भी करना नहीं चाहते है | ऐसे लोग आपके लिए खतरनाक सवित हो सकते है |

आपको हमेशा ऐसे लोगो के संपर्क मे रहना चाहिए जिनके पास पासके लिए टाइम निकालना बहुत मुश्किल हो | जब आप सफल लोगो के बीच रहेंगे तो आपको उनकी आदत सीखने को मिलेगा |

नकारात्म सोच को अपने अंदर न आने दे 

उतना सही आपने देखा होगा आपके आस पास बहुत सारे ऐसे लोग मिल जाते है जो हमेशा अपने असफल होने का कारण सिर्फ अपने परिश्थितियों को या फिर अपने माता-पिता को देते रहते है वो हमेशा काश शब्द का इस्तेमाल करते है |

उनका कहना होता है कि काश मेरे पास भी पैसा होता तो हम सफल होते , या बहुत सारे काश होते है | लेकिन वो यह कभी नहीं कहते कि काश मैं मेहनत करता तो आज सफल हो जाता |

इसलिए मित्रों आप हमेशा positive सोचे और नकारात्मक लोगो से दूर रहे | क्योकि यदि आप जिस तरह कि सोच रखते है उस तरह कि lifestyle बन जाती है |

इसे भी पढे- Low Investment वाले Business Idea की लिस्ट यहाँ देख सकते है |

अपने आपको हमेशा स्वस्थ रखिए

अमीर बनाने के लिए जितना कमाना जरूरी है उससे ज्यादा बचना भी जरूरी होता है | लेकिन इसके अलावा आपको अपने जीवन मे स्वस्थ रहना भी उतना ही जरूरी है जितना कि बाकी चीजे | क्योकि मैंने बहुत सारे ऐसे लोगो को देखा है जो अच्छा खासा पैसा कमाते है लेकिन जितना कमाते है उससे ज्यादा वो अपने बीमारी पर खर्च कर देते है |

इसलिए आपको एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी प्रतिबध्द होना चाहिए | जिससे आप अपने मेहनत कि कमाई को बचा सके |

कभी भी हार मत मानिए

दोस्तों यदि आप सच मे अमीर बनना चाहते है तो आप जो भी काम कर रहे जैसे आप कोई बिज़नस कर रहे है या करना चाहते है तो आपको लगातार प्रयाश करते रहना चाहिए | जिससे आपको सफलता मिल सके |

दुनिया मे ऐसा कोई ऐसा सफल व्यक्ति नहीं है जिसने अपने लाइफ मे असफलता का सामना नहीं किया हो | उसके बाद भी वो सफल हुये उसका सबसे बड़ा कारण एक ही है और वो है कि ऐसे लोग अपने जीवन मे कभी हार नहीं मानते |

और जो बार बार हारने के बाद भी प्रयास करता है उसको जीवन मे एक दिन सफलता जरूर मिलती है | और आपको भी ऐसा ही करना है |

हमेशा अपने लक्ष्य पर काम करिए

हा, जो लोग सफल होते है या जो इंसान अपने जीवन मे जमीन से सफलता के आसमान को छूते है वो कभी भी अपने लक्ष्य से नहीं भटकते | ऐसे लोग जो अपने जीवन मे सफल होते है वो दूसरों कि सफलता को देख कर कभी अपना रास्ता नहीं बदलते |

ऐसे ही आप जो भी काम कर रहे वही काम करते रहे | यदि आपको सफलता नहीं मिल रही तो आपको तो अपने काम करने के तरीके को बदलिए न कि काम को |

अपने Mentor से सलाह लेते रहिए

आपके जीवन मे कोई न कोई ऐसा इंसान होना चाहिए जो आपको आपके लक्ष्य तक पहुचाने मे आपकी मदद करें | जिस field मे आप सफल होना चाहते है उसी क्षेत्र के किसी न किसी सफल व्यक्ति से आपको mentor ship लेते रहना चाहिए | जिससे आपकि सफलता कि राह आसान हो जाये |

अपने पैसे को grow करना सिखाये

आप जितना भी पैसा कमाते है उसका कुछ percentage हमेशा save करते रहिए | और ऐसे जगह invest करिए कि आपको वो पैसा भी आपको कमा कर कई गुना दे सके क्योकि पैसा account मे रखने से कभी नहीं बढ़ता | उसको बढ़ाने के लिए इन्वेस्ट करना पड़ता है | जो आपको भी करना चाहिए |

अपने पैसे को कहाँ इन्वेस्ट करें यदि समझ मे नहीं आता तो आप किसी अच्छे financial advisor से सलाह ले सकते है | मेरा पूरा विश्वास है यदि आप ऐसा करते है तो एक न एक दिन आप जरूर अमीर बनेंगे |

निष्कर्ष

दोस्तों, अंत मे आपको इतना ही कहना चाहूँगा कि यदि आप एक सफल करोड़पति बनाना चाहते है तो आपको भी वही काम करना होगा जो काम सारे करोडपतियों ने किया है |

मेरा तो यहाँ तक मानना है यदि आप कुछ नहीं कर पा रहे तो अपने शहर के किसी करोड़पति के दिनचर्या और काम कि नकल करना शुरू कर दीजिये मेरा पूरा विश्वास है एक न एक दिन आप भी करोड़पति होंगे |

दोस्तों, मुझे पूरा विश्वास है कि आज के इस लेख (अमीर बनने के 11 smart तरीके)से आपके जीवन मे काही न काही कोई न कोई बदलाव जरूर आयेगा | दोस्तों मैं आपको कभी भी सिर्फ लिखी हुई बाते नहीं बताता मैंने अपने जीवन मे जो भी चीज सीखा है | या किया है उन्ही चीजो को आपके सामने रखता हूँ |

इस लेख मे कौन सा टिप्स आपके सबसे काम का है comment box मे जरूर लिख कर बताए | हमने जीतने भी Millionaires habits के बारे मे चर्चा किया इसके अलावा भी बहुत सारे habit हो सकते है |

आप मुझे comment box मे लिख कर बताए कि आप सफल लोगो के किस आदत से प्रभावित है ताकि आपके और भी भाइयों को उसका फायदा मिल सके |

 

Related posts:

  1. Financial Freedom कैसे पाएँ
  2. पैसा निवेश से पहले ध्यान मे रखे ये बाते
  3. KYC अपडेशन के नाम पर फ़्राड और धोखाधड़ी
  4. जानिए किराये के मकान मे रहना कितना फायदेमंद ???
  5. Psychology Of Money

Filed Under: Personal Finance Tagged With: 11 habit to become rich and wealthy, daily routin of millionaire, अमीर कैसे बने, आदमी अमीर कैसे बनता है

« अपनी पर्सनल लोन कि योग्यता कैसे बढ़ाए
पर्सनल लोन की योग्यता शर्तें »

Comments

  1. Money MarketUp says

    January 25, 2022 at 1:06 pm

    बहुत उपयोगी आर्टिकल लिखते हो आप ।

    Reply
  2. Chandra prakash says

    January 28, 2022 at 1:12 pm

    Thanks for giving such a great information

    Reply

Join the Discussion! Cancel reply

Please submit your comment with a real name.

Thanks for your feedback!

Recent Posts

  • Student credit card क्या है और इसके क्या फायदे है ?
  • पतंजलि क्रेडिट कार्ड
  • बिज़नस लोन लेते समय किन सावधानियो को ध्यान मे रखें
  • VISA RuPay और Mastercard मे क्या अंतर है ?
  • क्या रिटायरमेंट के बाद भी लोन मिल सकता है ?

Categories

  • Business Loan (12)
  • Credit Cards (2)
  • Earn Money (3)
  • Education Loan (3)
  • Home Loans (15)
  • New Business Ideas (1)
  • Online Loans (24)
  • Personal Finance (20)
  • Personal Loan (29)

Copyright © 2021 to MoneyMarketUp.com